निसार शाहीन शाह
श्रीनगर: आज सुबह से चल रही एक अफवाह पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मुनीर खान ने लगाम लगाया है और बयान जारी करके कहा है कि जम्मू कश्मीर में पुलिस कर्मियों के हथियार जमा करवाने की खबर कोरी अफवाह मात्र है। उन्होंने आज शनिवार को इस अफवाह का खंडन किया है और कहा है कि यह केवल एक अफवाह है कि पुलिसकर्मियों से अपने हथियार जमा कराने को कहा गया है।
उन्होंने कहा है कि हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि किसने यह दुर्भावनापूर्ण अफवाह पैदा किया है। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संवैधानिक प्रावधानों को खत्म करने, निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन करने, राज्य को तीन हिस्सों में बांटने जैसी कई अफवाहें विभिन्न सरकारी आदेशों के आलोक में फैल रही हैं। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…