गौरव जैन
रामपुर – 3 अगस्त 2019 को जोहर अली रोड स्थित होटल जीनत में लायंस क्लब विराट की महिलाओं ने बहुत धूमधाम से तीज महोत्सव मनाया। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु महिलाओं व बच्चों की मेहंदी प्रतियोगिता, डांस कंपटीशन, महिलाओं व बच्चों के गेम्स, सरप्राइज़ प्रश्न, कैटवॉक, तीज स्पेशल हाऊजी, गायन प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, कपल गेम व तीज क्वीन के साथ रनर अप थे।
महिलाओं के लिए समय बद्धता 4:00 बजे से 4:15 बजे तक रखी गयी। समय से आने वाली अमिता सक्सेना को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। तीज क्वीन का खिताब रूबी अग्रवाल को मिला जबकि दूसरे नम्बर पर अलका पुठिया रही।
इस अवसर पर अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, सचिव एडवोकेट दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकित रस्तोगी, pnn24 के जिला प्रभारी गौरव जैन, शैलेन्द्र गोयल, मनीष खुराना, नवीन अग्रवाल, पंकज गुप्ता, दीपक पुठिया, एडवोकेट जितेन्द्र प्रधान, एडवोकेट विनीत सक्सेना, एडवोकेट विनोद, राजीव अग्रवाल, अमित बजाज, शोभित गोयल, रिंकल सिंह, एडवोकेट जितेंद्र प्रधान, नकुल रस्तोगी, गिरीश गुप्ता, सुदेश चौरसिया एवं महिलाओं में सोनी अग्रवाल, स्मिता गुप्ता, रूबी अग्रवाल, अमिता चौरसिया, अर्चना गोयल, अंजलि गोयल, अलका पुठिया, सरोज गुप्ता, पूजा गुप्ता, अल्पना खुराना, नीरू, पूजा जैन, शिवांगी, पलक, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…