फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ दो वर्षों से अधिक से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को जल्दी ही बड़ी लाइन पर ट्रेनों की यात्रा का मौका मिलेगा। रेलवे ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रथम चरण में शहर से दो ट्रेनों का संचालन होगा। इसमें एक एक्सप्रेस और एक पैसेंजर होगी। टे्रन का उद्घाटन 28 अगस्त को रेल राज्यमंत्री सुरेश आंगड़ी करेंगे। शहर के रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के संचालन को लेकर शहर की जनता काफी समय से उम्मीद लगाए बैठी है। जब बड़ी लाइन का निर्माण शुरू हुआ तो ऐसे लगा था कि जल्दी ही बड़ी लाइन पर सफर करने का मौका मिलेगा लेकिन इसके निर्माण कार्य में देरी ने शहर के लोगों को बहुत निराश किया।
रेलवे ने पहले ही प्रयास में जिले के पूर्वांचल से सीधे जोड़ने का काम किया है। रेलवे जिले से शुरुआत में दो ट्रेन चलाएगा। इसमें सुबह शहर सें पांच बजे पैसेंजर ट्रेन लखीमपुर से चलकर लखनऊ तक जाएगी। इसके बाद शाम को 6:20 बजे एक्सप्रेस टे्रन लखनऊ होते हुए गोरखपुर तक जाएगी। वापसी में भी दो ट्रेन चलेंगी। इसमें एक्प्रेस टे्रन सुबह 11:40 बजे स्टेशन पर पहुंचेगी जबकि पैंसेजर रात में 11:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार टे्रने बढ़ाई जाएंगी। हालांकि जिले से पहली ट्रेन गोरखपुर तक चलने से जिले में ऐसे लोग जो पूर्वांचल के हैं उन्हें आसानी हो जाएगी। रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 28 अगस्त को शहर के धर्मसभा इंटर कालेज में रेलवे राज्यमंत्री सुरेश आंगड़ी करेंगे। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…