फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी÷ चंदन चौकी के गांव बुद्धापुरवा निवासी ग्रामीण फकीरा की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को मय आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया। तीनों की आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। बता दें कि चंदनचौकी चौकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुद्धापुरवा निवासी फकीरा (58) पुत्र बच्चू पास में ही आयोजित एक दावत में शामिल होने गया हुआ था। बुद्धापुरवा व रामनगर के बीच रात में उसकी धारदार हथियार से हमला करते हुए हत्या कर दी गई थी।
रविवार को कोतवाली पुलिस ने फकीरा की हत्या में शामिल नामजद आरोपी राजू पुत्र खेम्मा, अशोक पुत्र खेम्मा व गुड्डू पुत्र ओम प्रकाश निवासीगण रामनगर को मय आलाकत्ल के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों की आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…