मुकेश यादव
मधुबन( मऊ)। तहसील क्षेत्र के रामपुर बेलौली चट्टी पर रविवार को पण्डित श्यामसुन्दर तिवारी स्मृति कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन के मैदान में किया गया। जिसमें अधिकांश पहलवानों के बीच मुकाबला रोमांचक व बराबरी का रहा।
इन पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक चिलचिलाती धूप का सामना करते हुए तालिया बजाने में मशगूल रहे। पहलवान अपने अपने दम खम के बल पर एक दूसरे को पटकनी देने में दाव आजमाते रहे। कड़कड़ाती धुप एवं ऊमस भरी गर्मी में भी दर्शक अपने स्थान पर जमे रहे। तालियों के गड़गड़ाहट तथा जय बजरंगबली के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण मंगलमय हो उठा। इस अवसर पर जनार्दन यादव, रामआशीष, योगेन्द्र नाथ सिंह, गुड्डु खान, आनन्द तिवारी, रामाकान्त रेफरी, मुन्ना रेफरी, विनोद तिवारी, अनिल गुप्ता, सेरू खान, राकेश यादव, गोपाल यादव, अमित ठाकुर, दीपक ठाकुर, भूपेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…