निसार शाहीन शाह
नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को वापस भेजने और जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती से पैदा हुई उहापोह की स्थिति के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार शाम से घाटी के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद होने की जानकारी मिल रही है। वहीं अगर कश्मीर के शीर्ष नेताओं के ट्वीट पर ध्यान दिया जाये तो यह खबर भी निकल रही है कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया है। इसके अलावा सज्जाद लोन को भी नजबंद करने की जानकारी की मिल रही है।
इससे पहले रविवार शाम राज्य में अटकलों के दौर के बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला के घर पर सर्वदलीय बैठक हुई। मीटिंग के बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसा कोई कदम न उठाए, जिससे घाटी के हालात और खराब हों। इन खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर बताया, ‘मुझे लगता है कि आज आधी रात से मुझे नजरबंद किया गया है और मुख्यधारा के अन्य नेताओं के लिए भी ये प्रक्रिया शुरू हो गई है।’
उधर पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने भी ट्वीट कर कहा, ‘कैसी विडंबना है कि हमारे जैसे चुने हुए प्रतिनिधि जो शांति के लिए लड़े थे, घर में नजरबंद हैं। दुनिया देख रही है कि जम्मू-कश्मीर में लोगों और उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। वह कश्मीर जिसने एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक भारत को चुना था, अकल्पनीय उत्पीड़न का सामना कर रहा है। जागो भारत जागो। इससे पहले एक और ट्वीट में महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘ऐसे मुश्किल समय में मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहूंगी कि जो भी हो, हम साथ हैं और इससे लड़ेंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…