Categories: National

कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की तबियत पूरी तरह ठीक है – तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल

हर्मेश भाटिया

नई दिल्ली. अटकलों को विराम देते हुवे आज तिहाड़ जेल के तरफ से बयान जारी करके बताया गया है कि अलगाववादी नेता यासीन मलिक का स्वास्थ एकदम ठीक है। तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने रविवार रात कहा कि कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की तबीयत पूरी तरह से ठीक है और उसकी सेहत के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। गोयल का यह बयान तब आया है जब कुछ देर पहले मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने एक वीडियो संदेश में जेल में बंद जेकेएलएफ प्रमुख के स्वास्थ्य के संबंध में अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं। मलिक आतंकवाद के वित्त पोषण के मामलों के संबंध में जेल में है।

गोयल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यासीन मलिक एकदम ठीक है। उसकी सेहत के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’ उन्होंने यह भी कहा कि मलिक के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं। एक वीडियो संदेश में मलिक की पाकिस्तान मूल की पत्नी ने दावा किया था कि उसकी सेहत बिगड़ रही है और उसे फौरन इलाज की जरुरत है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts