Categories: CrimeUP

पानी व खाना खाने के बहाने घर मे घुसे बदमाशो ने की लूटपाट, 3 लोगो को मारी गोली, 2 की मौत 1 घायल

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। सोमवार रात करीब 3 बजे ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के किदवई नगर पूजा कॉलोनी में 8 अज्ञात बदमाश धर्मवीर जो गैस सिलेंडर का काम करता है और घर पर परचून की दुकान करता है वह बाहर सोया हुआ था के पास पहुंचे और पीने के लिये पानी मांगा। धर्मवीर ने अपनी पत्नी से पानी मंगाकर पिलाया। उसके बाद उन्होंने खाने के लिये खाना मांगा। मना करने पर लूटपाट शुरू कर दी।

विरोध करने पर धर्मवीर पुत्र जयसिंह की कनपटी पर गोली मार दी। शोर सुनकर पड़ोस से आये दो भाई सोनू व मनजीत उर्फ बाबू पुत्र अशोक को भी गोली मार दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया।

जहाँ धर्मवीर 40 साल व सोनू 22 साल को मृत घोषित कर दिया और गम्भीर घायल बाबू का उपचार चल रहा है। एसएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts