पानी व खाना खाने के बहाने घर मे घुसे बदमाशो ने की लूटपाट, 3 लोगो को मारी गोली, 2 की मौत 1 घायल

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। सोमवार रात करीब 3 बजे ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के किदवई नगर पूजा कॉलोनी में 8 अज्ञात बदमाश धर्मवीर जो गैस सिलेंडर का काम करता है और घर पर परचून की दुकान करता है वह बाहर सोया हुआ था के पास पहुंचे और पीने के लिये पानी मांगा। धर्मवीर ने अपनी पत्नी से पानी मंगाकर पिलाया। उसके बाद उन्होंने खाने के लिये खाना मांगा। मना करने पर लूटपाट शुरू कर दी।













