सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। बीती रात आवास विकास परिषद के कार्यालय के बाहर दीवार के नीचे कुछ रद्दी कागज जलाए गए है। जिनसे उठता धुंआ वहाँ धरनारत किसानों ने देख लिया और उन्होंने मौके पर जाकर जैसे ही वीडियो बनानी शुरू की।तभी रद्दी कागज जला रहे कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए और किसानों ने उन अधजले कागजो को उठाकर देखा। जिसमे किसानों ने आरोप लगाया कि आवास विकास के अधिकारी देर रात को रद्दी जलाने की आड़ में भ्र्ष्टाचार से सम्बन्धित जरूरी कागजरात जला रहे थे और उन्होंने मांग की है कि इसकी जांच होनी चाहिये।
आरोप है कि तत्कालीन जॉइंट कमिश्नर ने भी कुछ अधिकारियो द्वारा मिटटी बिक्री घोटाले व भ्र्ष्टाचार की जाँच के आदेश दिए थे लेकिन जाँच कहाँ दफन हो गयी इसका कुछ पता ही नही चला और रात जलाई गई फाइलो का कार्यालय में लगी आग से जरूर कोई सम्बन्ध है जिसकी जाँच होनी चाहिए।बता दे कि दिसम्बर 2016 से मुआवजे की मांग को लेकर मन्डोला सहित 6 गांव के किसान आवास विकास परिषद के खिलाफ धरने पर बैठे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…