गौरव जैन
रामपुर – भारत सरकार द्वारा विभिन्न मानकों के आधार पर स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के अन्तर्गत स्थलीय सत्यापन कराकर जनपदों को रैंकिंग प्रदान की जायेगी।
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा नामित स्वतंत्र एजेंसी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करके विद्यालय, आंगनवाड़ी केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हॉट बाजार एवं धार्मिक स्थलों पर जाकर स्वच्छता के मानकों के आधार पर सत्यापन किया जायेगा। इसके अलावा नागरिकों, समूह, प्रबुद्धजन एवं आनलाइन मोबाइल एप के माध्यम से भी आमजन से फीडवैक प्राप्त किया जायेगा। प्रत्येक गतिविधि के लिए अंकों का निर्धारण किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता एप एसएसजी-2019 को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके अपना फीडवैक अवश्य दें ताकि अपने जनपद को सर्वेच्च रैंक प्राप्त हो सके। समस्त डिग्री कलेज एवं इण्टर कालेजों में भी स्वच्छता एप के माध्यम से फीडवैक प्रदान करने के लिए अभियान चलाया जायेगा। विभिन्न संगठनों के साथ बैठक व वॉलपेंटिग के साथ ही विकास खण्डवार एवं ग्रामवार प्रतियोगिता बढ़ाने के लिए सर्वाधिक सहयोग करने वाले समिति एवं ग्रामवासियों को पुरूस्कार भी प्रदान किया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…