बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ)। शनिवार के दिन स्थानीय क्षेत्र में स्थिति विकास खंड और समुदायिक स्वास्थ केंद्र के कर्मचारियों की बौखलाहट बढ़ गई।सदर एसडीएम डॉ अंकूर लाठर ने बारी बारी से विकास खंड और समुदायिक स्वास्थ केंद्र का गहन औचक निरीक्षण किया जिसमें तमाम अनियमितताएं पाई गई जिसे देखकर उपजिलाधिकारी का पारा सातवें आसमान पर दिखा।
अधिकारी समेत कई कर्मचारियों पर काफी करवाई के अनुमान शनिवार के दोपहर एसडीएम सदर अंकूर लाठर ने करीब ग्यारह बजे स्थानीय विकास खंड आ धमकी ।आते ही पहले बीडीओ के कक्ष में गई जहां बीडीओ बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले।इसके बाद लेखाकार के कक्ष में पहुंची वहा भी लेखाकार अपने कक्ष से नदारद मिले ।कार्यालय का नजारा देख अंकूर लाठर भड़क गई और कई आवश्यक दस्तावेजों का गहन निरीक्षण भी किया।दौरा के दौरान कई कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए विकास खंड के दौर के बाद एसडीएम का रुख समुदायिक स्वास्थ केंद्र की ओर घुमा जहां पहुंचते ही स्वास्थ केंद्र पर व्याप्त अपार अनियमितताएं सामने आ गई।
समुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक केंद्र से नदारद मिले।इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को पंखा समेत साफ सुथरा चादर तक मुहैया नहीं कराया गया था। दवा वितरण केबिन में दवावो का अभाव साफ प्रतीत हो रहा है कि यह मरीजों को कितना लाभ पहुंचाया जा रहा है।एसडीएम सदर अंकूर लाठर ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण कर अनुपस्थित कर्मचारियों को इंगित कर कड़ी करवाई के संकेत दिए। औचक दौरा से पूरे परिसर में घंटो बौखलाहट बढ़ी रही ।एसडीएम के जाने के बाद कर्मचारियों ने आराम कि सांस किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…