फारुख हुसैन
गौरीफंटा/ भारत नेपाल सीमा के गौरीफंटा नाके पर एस एस बी ने एक महिला तस्कर के पास दो दुर्लभ प्रजाति के सांप पकड़े जिन्हें वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। वन विभाग ने महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए सांपों को जंगल में छुड़वा दिया गया।
एस एस बी गौरीफंटा के इंस्पेक्टर अभय यादव व संदीप एवं उनकी टीम के सहयोग से एक रेखा नाम की महिला को जो मथुरापुरवा, बेलरायां की रहने वाली है और जिसका डेरा गेंटा नेपाल में है, को नेपाल से 2 कोब्रा सांप लाते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसके साथ एक 4 वर्ष का एक बच्चा भी था। जिसको उस महिला ने अपना पुत्र बताया, जिन्हें 3.8.2019 को दुर्लभ प्रजाति के कोबरा को अनाधिकृत रूप से अपने पास रखने हेतु वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जेल भेजकर दोनो कोब्रा को दुधवा के जंगल मे अवमुक्त किया गया। यह जानकारी क्षेत्रीय वनाधिकारी गौरीफंटा ने दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…