संजय ठाकुर
घोसी/मऊ : सिंचाई विभाग भी कमाल करता है साहब, इस बार तो उनकी कोशिश रही कि वह चद्दर को फाड़ कर रुमाल कर दे, और कर भी डाला। जिस समय पूरा प्रदेश अपनी भरसक कोशिशो के साथ अधिक से अधिक पौधा रोपण कर रहा था, उसी वक्त सिचाई विभाग मऊ के तहसील घोसी जेई चन्द्रबली और उनके साथ पौधारोपण के जगह पेड़ो की टहनी रोपण कर रहे थे।
जी हां सुनाने में जितना मुझको अटपटा लग रहा है उससे ज्यादा हमको ये बात अटपटी लग रही होगी कि जब लोग पौधारोपण करके प्रकृति की रक्षा की कसमे खा रहे थे तो उस समय हमारे मऊ जनपद के घोसी तहसील के सिचाई विभाग के जेई साहब औपचारिकता पूरी करते हुवे केवल टहनियों का रोपण कर गिनती बढ़ा रहे थे। दरअसल मामला एक घोटाले को भी इशारा करता है। पौधों के पैसो को जेब के हवाले करके शायद जेई साहब ने पेड़ो की टहनियों का रोपण कर डाला।
प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चाओ का बाज़ार गर्म है। चर्चाओ के अनुसार विभाग के जेई ने एक बड़ा घोटाला करके पौधों हेतु आया हुआ फण्ड अन्दर कर लिया और पौधों की गिनती बढाने के लिये पौधों की जगह बड़े पेड़ो की टहनिया लगा डाली। अब देखना होगा कि क्या विभाग इस प्रकरण में जाँच करवाता है अथवा अपनी आँखे बंद कर बैठ जाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…