तारिक खान
नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा में एक तीन साल के मासूम बच्चे को अपने पिता का मोबाइल छूना महंगा पड़ गया, हैवान बने पिता ने इस बात से नाराज होकर मासूम बच्चे को मोबाइल चार्जर की लीड से बेरहमी से पीटा, जिसमें बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को भी बेरहमी से पीटा। पति से तंग आकर पत्नी ने आरोपी पति की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
तीन साल के मासूम बच्चे के शरीर पर पड़े चोटों निशान किसी को भी विचलित कर कर सकते है। मासूम ज़िंदगी भर नहीं भूल पाएगा क्योकि ये चोट और दर्द उसके ही हैवान बने जन्मदाता ने दिये है। इस मासूम का कसूर इतना था कि उसने अपने पिता का मोबाइल खेलने के लिए ले लिया। बस यह बात उसको ना गवारा गुजरी और इस बात पर उसने मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटा। जब उसका विरोध उसकी पत्नी ने किया तो आरोपी ने उसको भी नहीं छोड़ा। पीड़िता ने इसकी शिकायत सूरजपुर पुलिस से की है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई अन्य महिलाओ से संबंध है जिसके चलते आए दिन घर में शराब पीकर गृह में कलेश करता रहता है। आरोपी आज भी शराब के नशे था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…