Categories: Religion

बकरीद की नमाज़ में हुई कश्मीर के खुशहाली और शांति के लिए दुवा

तारिक खान

प्रयागराज  कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद ईद गाह में नमाजियों ने कश्मीर में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाजियों ने प्रयागराज ईद गाह से अमन और चैन का पैगाम देते हुए कहा कि कश्मीर हमारा है और कश्मीर का अमन चैन कायम रखने की दुआ हम करते हैं साथ ही अगर किसी तरह की जरूरत है तो हम मदद के लिए तैयार है।

बकरीद की नामज की सुरक्षा और शांति के लिए जिले के आला अधिकारी ईद गाह पर मौजूद रहे। डीएम और एसएसपी खुद मुस्तैदी से सुरक्षा में लगे रहे।सावन का अंतिम सोमवार और बकरीद साथ पड़ने के कारण सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम प्रयागराज में किये गए हैं।

pnn24.in

Recent Posts