बकरीद की नमाज़ में हुई कश्मीर के खुशहाली और शांति के लिए दुवा

तारिक खान
प्रयागराज कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद ईद गाह में नमाजियों ने कश्मीर में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाजियों ने प्रयागराज ईद गाह से अमन और चैन का पैगाम देते हुए कहा कि कश्मीर हमारा है और कश्मीर का अमन चैन कायम रखने की दुआ हम करते हैं साथ ही अगर किसी तरह की जरूरत है तो हम मदद के लिए तैयार है।












