जुबैर शेख
मुंबई: महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने आज केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़ा निशाना साधते हुवे कहा है कि आज जो कश्मीर में हुआ कल वह विदर्भ में और परसों मुंबई में हो सकता है। सबकी आवाज बंद की जा सकती है। यह सब क्यों हो रहा है क्योंकि वह बहुमत में हैं। सरकार के खिलाफ लोग लिखना चाहते हैं। बोलना चाहते हैं पर डरते हैं। खबरें छपती नहीं है’। ठाकरे ने आशंका जताते हुए कहा कि कल न्यायालय से न्याय मिलेगा, कह नहीं सकते। चुनाव आयोग सही काम कर रहा है, कह नहीं सकते। एकाध चैनल या अखबार सरकार के खिलाफ लिख सकते हैं तो उन पर दबाव डाला जा रहा है। ठाकरे ने कहा कि आज बीजेपी के जो फॉलोवर हैं उनसे मेरा कहना है कि जब उनकी तरफ बेलन घूमेगा तब सब भूल जाएंगे कि ब्राम्हण है, दलित है कि माली है।
राज ठाकरे ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, मुझे एक बीजेपी नेता ने बताया है कि सभी विरोधी पार्टियां एक साथ तब भी हम ही जीतेंगे क्योंकि उनके पास ईवीएम मशीन नहीं है। राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी और ममता बनर्जी से मुलाकात की है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं है। इन दोनों ने भी माना है कि गड़बड़ है। यह सिर्फ उनका आंदोलन नहीं है।
आतंकवाद विरोधी कानून संशोधन बिल पर राज ठाकरे ने कहा कि अब एक भी व्यक्ति पर शक हुआ तो उसे आतंकवादी घोषित कर दिया जाएगा। यह अधिकार किसे मिल गया है अमित शाह को। कल किसी को भी जेल में डाल देंगे फिर मुकदमा लड़ते रहो। ये सब क्यों हो रहा है बहुमत की वजह से। मनसे प्रमुख ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति खराब है। जेट एयरवेज बंद हो गई है, एयर इंडिया नुकसान में है। बीएसएनएल में वेतन के लिए पैसे नहीं है, वाहन उद्योग में भारी मंदी है, बेकारी की तलवार लटक रही है। नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि वह जम्मू-कश्मीर में रोजगार लाएंगे, लेकिन जहां 370 नहीं था वहां रोजगार क्यो नहीं है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बेकारी है। नमो-नमो को जपने वालों को तब समझ में आएगा जब उनके घर में टक-टक होगा। कल समान नागरिक कानून आएगा। परसों राम मंदिर बनाएंगे। लोग सिर्फ ताली बजाते रहेंगे। ठाकरे ने कहा कि सभी राज्यों के महत्व और अधिकार कम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश कभी एक था ही नहीं। अलग-अलग भाषा के हिसाब से राज्य बनाने पड़े।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…