आफताब फारुकी
गुड़गांवः महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवालिया निशान पर हरियाणा प्रशासन आ गया है। मौजूदा प्रकरण में एक नाबालिग लड़की का दो बार सामूहिक बलात्कार होने की बात सामने आई है। मामला हरियाणा के मेवात जिले का है।
पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर तीन नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी 30 जुलाई की शाम को घर से लापता हो गई थी लेकिन 31 जुलाई को लड़की पुराने घर के पास मिली। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का कहना है कि 30 जुलाई की शाम एक युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सुन्हेडा के जंगलों में ले गया, जहां उसके दो दोस्त पहले से ही मौजूद थे। तीनों ने बंदूक की नोक पर उसका बलात्कार किया और फरार हो गए।
पीड़िता के आरोपों के अनुसार इसके बाद जब वह पैदल की घर की तरफ जाने लगी तो रास्ते में एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी। गाड़ी में दो लोग सवार थे। घर छोड़ने की बात कहकर उन्होंने पीड़िता को गाड़ी में बैठा लिया। दोनों आरोपी उसे एक ऑफिस ले गए, जहां उसके साथ दोबारा बलात्कार किया गया। उसके बाद 31 जुलाई की सुबह वे उसे जुरेहड़ा सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत एक अगस्त को महिला पुलिस थाने में की थी, लेकिन घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस संबंध में पॉक्सो एक्ट के साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 34, 363, 366A, 506 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…