Categories: UP

महिला थाना में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र ने बचाया आधा दर्जन टूटता परिवार

गौरव जैन

रामपुर – दिनांक 03-08-2019 को पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार महिला थाना में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया जिसमें पति-पत्नी के विवादों में काउंसलिंग करायी गयी। काउंसलिंग में कुल 62 प्रकरण समिति द्वारा सुने गये जिसमें 11 फाइलो का निस्तारण तथा 06 प्रकरणों का समझौता करा उनका पुनः घर बसाया गया। 07 प्रकरण में एफ0आई0आर0 की संस्तुति की गयी तथा 38 प्रकरणों में अग्रिम तिथि नियत करके समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान रीना प्रभारी निरीक्षक महिला थाना , डा0 शहनाज रहमान उप प्रधानाचार्य कन्या इण्टर कालेज खारी कुँआ निकट एकता बिहार सिविल लाईन रामपुर, सुनील शर्मा (एडवोकेट पूर्व सदस्य बाल कल्याण समिति) तथा फजल शाह फजल पत्रकार निवासी जौहर लैन थाना सिविल लाईन आदि काउंसलिंग में मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts