महिला थाना में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र ने बचाया आधा दर्जन टूटता परिवार

गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 03-08-2019 को पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार महिला थाना में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया जिसमें पति-पत्नी के विवादों में काउंसलिंग करायी गयी। काउंसलिंग में कुल 62 प्रकरण समिति द्वारा सुने गये जिसमें 11 फाइलो का निस्तारण तथा 06 प्रकरणों का समझौता करा उनका पुनः घर बसाया गया। 07 प्रकरण में एफ0आई0आर0 की संस्तुति की गयी तथा 38 प्रकरणों में अग्रिम तिथि नियत करके समझौते का प्रयास किया जा रहा है।












