Categories: Crime

कांवड़िए के गोली मारने की अफवाह पर दौड़ा प्रशासन

गौरव जैन

शाहबाद – सांवन के अंतिम सोमवार को कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी शुरू ही चुका है। रविवार को सागरपुर के निकट एक व्यक्ति ने अफवाह उड़ा दी कि एक कांवड़िए के गोली मार दी साथ ही कांवड़ियो को भ्रमित कर दिया। उधर ये बात सुनकर कांवड़ियों ने जाम लगाने का प्रयास किया।

सूचना पाकर शाहबाद और सैफनी पुलिस मौके पर पहुच गई। और मामले की जांच में जुट गई। बाद में पूरी घटना अफवाह निकली। जिस पर कोतवाल राजकुमार शर्मा ने सभी कांवड़ियों को समझाया और इस तरह एक बड़ा बवाल होने से बच गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts