Categories: UP

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

गौरव जैन

धमोरा- शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारदी। जिसमें बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना चौकी क्षेत्र हाइवे स्थित धमोरा कृषि विज्ञान केन्द्र के सामने की है। मदनलाल पुत्र सोहनलाल जादोंपुर निवासी गांव में मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करता है। मदनलाल बीते दिन रविवार की दोपहर बाइक से अपने किसी रिस्तेदार को देखने रामपुर एक हॉस्पिटल जा रहा था। जब मदनलाल धमोरा कृषि विज्ञान केन्द्र के सामने पहुचा। तो रूट डायबर्ट होने के चलते रामपुर की ओर से आ रही ताज रफ्तार कार ने मदनलाल की बाईक में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही वह बाईक समेत हाइवे किनारे गिर गया।

हाइवे से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंच कर घायल को उठाया तो उसका एक पैर फेक्चर हो गया था। घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी गई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायल को परिजनों के साथ 108एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवा दिया।

pnn24.in

Recent Posts