आफताब फारुकी
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने यह गिरफ्तारी किया है। बैंक फ्रॉड केस में रतुल पुरी को गिरफ्तार किया गया।
17 अगस्त को बैंक के अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। रतुलपुरी पहले ही अगस्ता वेस्टलैंड मामले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं। यह केस 17 अगस्त को सीबीआई ने दर्ज किया था। इसी पर ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है, इसी नए मामले में ईडी ने अरेस्ट कर लिया है।
उनकी मोजरवेयर के अलावा कंपनी के कई अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। कई अज्ञात लोगों और सरकारी बाबुओं के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि संसद मार्ग की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 354 करोड़ रुपए के लोन की ठगी मामले में यह कार्रवाई हुई है। सीबीआई आज इस मामले में 6 जगहों पर छापेमारी कर रही है। मोजरवेयर के ओखला के दफ्तर के अलावा कंपनी के वर्तमान और पूर्व निदेशकों के यहां भी छापेमारी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…