प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। भारी बारिश के चलते नगरीय इलाकों की स्थिति नारकीय हो गई है। आलम यह है कि कई मोहल्लों के संपर्क मार्गों पर विशाल जलजमाव व कीचड़ के कारण आवागमन तक ठप है।
नजीर के तौर पर चौरी रोड से नई बस्ती जल्लापुर जाने वाले मार्ग की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। परिणाम स्वरूप उक्त क्षेत्र के लोगों का संपर्क बाजार से टूट जा रहा है । वाहन तो वाहन लोगों का पैदल भी चलना दूभर हो गया है। जल निकासी के समुचित प्रबंध के अभाव में कालीन नगरी के लिए मामूली बारिश भी अभिशाप साबित होती है । बारिश के अनवरत होने के चलते शहरी क्षेत्र की स्थिति बेहद नाजुक है । संपर्क मार्गों पर जलजमाव के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। ब्लॉक के पीछे से नई बस्ती-जल्लापुर जाने वाले मार्ग की हालत खराब है। जलजमाव के साथ कीचड़ होने के कारण लोगों का आवागमन ठप हो गया है।
हालांकि चार पहिया वाहन भी उक्त मार्ग पर ले जाना खतरे से खाली नहीं है। विडंबना है कि समस्या के समाधान के लिए पालिका प्रशासन द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है । मात्र अखबारों में ही विकास के कागजी घोड़े दौड़ाकर कुछ चरणचाटन पत्रकारों से झूठे समाचार प्रकाशित करवा कर वाहवाही लूटी जा रही है। इसे लेकर लोगों में व्यापक रोष है। बताया जाता है कि बारिश होने के बाद लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कामकाज भी प्रभावित हो रहा है श। लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन द्वारा मार्गों की उपेक्षा की जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप सैकड़ों परिवारों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस बाबत कई बार पालिका प्रकाश प्रशासन से गुहार भी लगाई गई लेकिन संज्ञान में नहीं लिया जा रहा है। बीमार मरीजों का अस्पताल तक पहुचना दुश्वार हो गया है।पूर्व की पालिका बोर्ड द्वारा जल निकासी व सड़क निर्माण की प्रक्रिया जो शुरू की गई थी और जो रहस्यमय ढ़ग से ठप हो गई है।.भदोही में पानी निकासी व्यवस्था कराने की सख्त जरूरत है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…