तारिक खान
प्रयागराज. पुलिस कर्मियों के बीच आपसी टशन आपको कई बार सुनने में आई होगी। मगर कही न कही खाकी का वकार कायम रहता है और ये टशन सरेराह किसी विवाद का हिस्सा नही बनती है। मगर काम का बढ़ता बोझ या फिर वर्दी का रौब रहता है कि अब कुछ समय से देखा जा रहा है कि पुलिस कर्मी आपस में सरेराह मारपीट कर रहे है।
इसके पहले आये कुछ मामलो में सिपाही ही सिपाही से मारपीट और लाठी डंडे चलाता दिखाई दिया है। मगर इस सबसे आगे निकलते हुवे प्रयागराज पुलिस के एक सिपाही ने रात्रि गश्त के दौरान अपने साथ चल रहे दरोगा जी से सरेराह मारपीट कर डाली। मारपीट भी कोई ऐसी वैसी नही जमकर बीच रास्ते में हुई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और जमकर सोशल मीडिया पर फुटेज वायरल भी होने लगा है। प्रयागराज पुलिस ने मामले में दरोगा और सिपाही दोनों को सस्पेंड कर दिया है।
थाने के कुछ ही दूरी पर हुई मारपीट की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सुबह होने के बाद यह फुटेज जमकर वायरल भी होने लगी। नशे ने खाकी के वकार को ज़मीदोज़ कर डाला था। इस मामले में एसएसपी ने जाच का आदेश दिया है। आज जाच के बाद एसएसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। मामला दस अगस्त की देर रात यानी 10 और 11 अगस्त की मध्य रात्रि 12:50 के आसपास एक पेट्रोल पम्प का बताया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…