प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। कोतवाली गोपीगंज क्षेत्र के कोइलरा ग्राम निवासी कोटेदार महादेव का बड़ा लड़का राहुल उम्र 18 वर्ष स्टेशन अलमऊ हाल्ट के पास डेमू पैसेन्जर मऊ से प्रयागराज सिटी को जा रही ट्रेन से कटकर जान दी।
घटना से सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात के 10 बजे कोतवाली गोपीगंज से फोन आया कि एक लड़का ट्रेन से कट गया है आकर शिनाख्त कर लें। घर से लोग कोतवाली पहुचे तो राहुल के रूप में पहचान होते है कोहराम मच गया। लोगो ने बताया कि डेमू पैसेन्जर ट्रेन 9:30 पर जा रही थी इसी बीच ट्रेन के नीचे कोई आ गया है। ट्रेनचालक ने गाड़ी को रोक कर लड़के के पास मिली मोबाइल को स्टेशन मास्टर को दी। रेलवे पुलिस ने इसकी जानकारी गोपीगंज कोतवाली को दी ।
कोतवाली पुलिस द्वारा मोबाइल से घर के नम्बर मिलने पर जानकारी हुई । लोगो ने बताया लड़का सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। काफी हसमुख मिलनसार राहुल ने किस कारण से आत्महत्या की पता नही चल पाया। पूरा गांव ने मातम का माहौल है। पुलिस ने शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…