प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। गोपीगंज पुलिस ने एक 18 वर्षीय युवक का शव उसके घर से कुछ दूर मिसिर का शिवाला नामक स्थान के समीप पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बने कुएं से बरामद किया। मृतक दीपक 18 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा था, और ज्ञानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में सुरक्षा गार्ड के रूप में ड्यूटी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना गोपीगंज थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार को युवक रात में खाना खाकर बाहर चारपाई पर लेट गया। परिजनों को पता नहीं कब युवक घर से कुछ दूर स्थित विद्यालय के प्रांगण के में बने एक कुएं में रहस्यमय परिस्थितियों में जा गिरा। मृतक के बड़ेभाई बलिराज यादव के अनुसार सुबह बिस्तर पर दीपक को न पाकर परिजन के लोग खोजबीन में जुट गए। दूसरे दिन कुए के पास गेद खेल रहे कुछ बच्चों की नजर जब कुएं में शव पर पड़ी तो उनके चीखने पर हो हल्ला होने पर ग्रामीण संग परिजन भी घटनास्थल पर जमा हो गए । फिर इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग शव को कुएं से बाहर निकाला गया तो परिजन दीपक के शव को देखकर विलाप करना शुरू कर दिये। पुलिस ने परिजनों के बयान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…