प्रदीप दुबे विक्की
भदोही 03 अगस्त। भदोही जिले के वाराणसी-जंघई रेलमार्ग पर भदोही रेलवे स्टेशन के शहर कोतवाली अन्तर्गत गजिया रेलवे फाटक के समीप एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रेन के सामने कूदकर महिला के जान दिये जाने के बाद लगभग 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पायी थी।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 04ः45 बजे वाराणसी से मुम्बई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस जैसे ही भदोही रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन गजिया रेलवे फाटक के समीप पहुंची ही थी की तभी लगभग (35 वर्षीय) एक महिला लोगों के सामने से दौड़ते हुए गई और रेलवे पटरी पर अपनी गर्दन रख दी। ट्रेन के नीचे आने से वह पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गई। ट्रेन के सामने कूदकर महिला की मौत पर गार्ड ने ट्रेन को रूकवा दिया। लगभग पन्द्रह से बीस मिनट तक ट्रेन गजिया रेलवे फाटक पर खड़ी रही।
महिला के हाथ पर राम जी सुदामा नाम का गोदना गोदाया हुआ है। वह साड़ी पहने हुए है। देखते ही देखते वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नही हो पायी थी, और न ही वहां कोई पुलिस का जवान ही पहुंचा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…