प्रदीप दुबे विक्की
सुरियांवा, भदोही। थाना क्षेत्र के पाली गांव में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गयी। वहीं मृत विवाहिता के भाइयों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौथार गांव निवासिनी उर्मिला देवी की शादी कई वर्षो पूर्व सुरियांवा थानाक्षेत्र के पाली गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ सिन्टे के साथ हुई थी। वह पांच बच्चों में 3 पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी। मृतक के भाईयों रमेश पाठक,दिनेश पाठक व शेषधर पाठक का कहना है कि मेरी बहन उर्मिला से उसके ससुरालियों द्वारा आए दिन दहेज को लेकर प्रताड़ना दी जाती थी।आखिरकार उसे पति के साथ मिलकर सास,ससुर और चचिया ससुर द्वारा जान से मार डाला गया है।
मृतक विवाहिता के भाईयों ने जहां ससुरालियों के खिलाफ प्रार्थिमिकी दर्ज कराई है।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…