Categories: UP

सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया श्रमदान

बापुनन्दन मिश्रा

रतनपुरा (मऊ) रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल ग्राम पंचायत मखना गांव में प्रशासन की उदासीनता के कारण उपेक्षित फक्कड़ बाबा के मन्दिर से लेकर बंधे तक500 मीटर तक सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने जबरदस्त श्रम दान किया ।ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए सड़क हेतु मिट्टी फेंक कर सड़क को चौकस किया।

यह कार्य प्रारंभ हुआ तो देखते ही देखते अधिकांश लोग वहां जुट गए और मिट्टी फेंकने के लिए लोगों में होड़ मच गई सड़क पर बेतरतीब जमी झाझरिया घास फूस काट कर अलग किया गया तथा मिट्टी फेंक कर के सड़क बनाने की दिशा में तेजी से काम किया गया।इस पुनीत कार्य में गांव के कमलेश सिंह ,सचिंद्र सिंह ,टिंकू सिंह ,मंटू सिंह ,नंदू राजभर, राजेश देवचंद ,आदित्य ,लाल जी राजभर, झारखंड राजभर प्रमुख थे।

pnn24.in

Recent Posts