संजय ठाकुर
मऊ- शासन के निर्देश पर इस बार पोषण के मुद्दे पर समाज में जागरूकता लाने के लिए समुदाय आधारित गतिविधियों का आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर पोषण माह का आयोजन किया जारहा है जिसके तहत जिले के 2,587 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किशोरी दिवस का आयोजन किया गया।
मुख्य सेविका गीता तिवारी ने बताया कि परदहा ब्लाक के विभिन्न आँगनवाड़ी केन्द्रों रैनी, बनोरा, बैजापुर, काशिमपुर, बरलाई, बारहसिंघा के क्षेत्र की आंगनबाड़ी और पोषण सखी मंजू यादव, वंदना पाण्डेय, संध्या पाण्डेय, मालती, बिंदु आदि ने गावों की किशोरियों को केंद्र तक लाई और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया आयरन की गोली खिलाई गई।
रैनी गाव कि किशोरी सरिता ने बताया कि जब से “हम” इन कार्यक्रमों में आने लगे हैं यह तो जानकारी मिल गई कि हमें अपना ध्यान कैसे रखना है स्वास्थ्य और स्वक्षता की जानकारी भी पूरी तरह से मिल जाती है अगर भूल जाते हैं तो फिर अगले माह में दुहरा दिया जाता है।
डीपीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि किशोरी दिवस पर बाल विकास और पुष्टाहार विभाग द्वारा जो प्रमुख गतिविधियां तय की गयी हैं। उसी के आधार पर हर किशोरी का हेल्थ कार्ड जारी करना, 11 से 14 वर्ष की सभी किशोरियों की ऊंचाई व वजन की माप करना और खून की जांच शामिल हैं। इस कार्य में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम की पूरी मदद ली जाती है। किशोरियों को उनके हीमोग्लोबिन के स्तर को बताने के साथ ही उसे उनके कार्ड में भी दर्ज किया जाता है।
इस मौके पर गर्भवतियों को गर्भावस्था के दौरान लेने वाले पोषाहार का सही ढंग से इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी गई। इस दिवस पर खून की जांच रिपोर्ट के आधार पर किशोरियों को एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोलियों के सेवन और खान-पान संबंधी विस्तृत जानकारी भी दी गयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…