Categories: Crime

गायो सहित गौ-तस्कर पंचर पिकअप छोड़ भागे

उमेश गुप्ता

बिल्थरा रोड (बलिया) भीमपुरा थानाक्षेत्र में बुधवार की भोर में उद्धरण चट्टी के समीप एक पंचर की दुकान पर पिकअप के टॉयर पंचर होने के बाद पिकअप चालक व गौ तस्कर ने पिकअप पर लदी हुई गाय को छोड़कर भाग गए थे। इसकी सूचना राहगीरों ने भीमपुरा थाना के पुलिस को दिया। एक पिकअप पर लदी हुई लगभ 5 से7 कि संख्या में  गाय है। इस दौरान उसमें से एक गाय की मौत हो चुकी गई.

सूचना सुनते ही लगभग 5:30 बजे सुबह में भीमपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और  पिकअप पर लदी गाय को उत्तर गया तथा पिकअप सहित मरी हुई गाय और पिकअप  को अपने कब्जे में ले लिया. इस संबंध में भीमपुरा थाना के प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि जो गाय मरी थी। उसकी पोस्टमार्टम कराया गया है। पिकअप मालिक व गौ तस्करों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि इसमें जो भी लोग शामिल होंगे उनके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts