बापुनन्दन मिश्रा
रतनपुरा (मऊ)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की रतनपुरा इकाई के तत्वावधान में व्यापारियों की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण साहू की अध्यक्षता में नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में हुई। जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती बिंदु पांडे ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि व्यापारी खाद्य वस्तुएं पूरी साफ सफाई एवं मानकों के अनुरूप बिक्री करें। ताकि लोग स्वस्थ रहें और वस्तुओं का बेहतर ढंग से उपभोग कर सकें।
उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सभी छोटे बड़े व्यापारियों को लाइसेंस अनिवार्य रूप से बनाया जाना है। इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती बिंदु पांडे ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि खाद्य पदार्थ एवं वस्तुओं के संदर्भ में आवश्यक जानकारी दी ,और कहा कि मिठाई इत्यादि में उपभोग उपयोग किए जाने वाले रंग एवं चांदी के वर्क लगाने में पूरी तरह से सावधानी बरती जानी चाहिए तथा वह भी मानक के अनुरूप हो तो बेहतर होगा ।उन्होंने व्यापारियों की प्रतिदिन होने वाली समस्याओं का समाधान भी किया, और कहा कि खाद्य वस्तुएं गुणवत्ता युक्त ही बेची जानी चाहिए अन्यथा उसका सैंपल लिए जाने के बाद रिजल्ट में अमानत आने पर कठोर एवं दंडात्मक कार्यवाही अनुमन्य है ।ऐसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए व्यापारियों को लाइसेंस आवश्यक है ।तथा गुणवत्ता युक्त ही खाद्य वस्तुओं की बिक्री की जानी चाहिए।
इस बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू जिला संगठन मंत्री फतेह बहादुर गुप्त, पांचू गोपाल जायसवाल, अशोक कुमार चौरसिया, मुन्ना चौरसिया, पंकज गुप्ता, बबलू गुप्ता, जनार्दन कानू, मुरलीधर साहू, मनीष खरवार, अरविंद गुप्ता, रामा प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, प्रमोद वर्णवाल, बनारसी जायसवाल तथा श्रवण कुमार प्रमुख थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…