उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड बलिया उभाँव थाना अंतर्गत शुक्रवार की रात करीब 9 बजे जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान पटाखा का छोड़ने पर दो पक्षों में हुई मारपीट और चाकूबाजी में दो की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान नाजुक हालत देख चिकित्सक ने जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
घटना की सूचना मिलने पर उभाव थाना इंस्पेक्टर योगेन्द्र बहादुर सिंह मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और तनावपूर्ण स्थिति को शांत कराया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुवे कुल तीन थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया है। इसकी सूचना होते ही एसपी देवेंद्र नाथ सिंह घटनास्थल पर रात में ही पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। घटना का कारण जन्मदिन पार्टी में पटाखे छोड़ने को लेकर हुवे विवाद को बताया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…