Categories: Crime

अवैध असलहे संग वांछित गिरफ्तार

संजय ठाकुर

बलिया- पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम, दशहरा दीपावली छठ इत्यादि को देखते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 06.09.2019 को उ0नि0 राधेश्याम तिवारी मय हमराह के लक्ष्मणपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की गोवध अधिनियम के वांछित अभियुक्त हगनू नट लक्ष्मणपुर से पिपराकला रोड पर मौजूद है जिसके पास नाजायज असलहा है।

इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह के पिपराकला रोड पर पहुँचे कि एक व्यक्ति खड़ा दिखायी दिया जो पुलिस टीम को देखकर पिपराकला गाँव वाली सड़क की ओर तेज कदमों से जाने लगा जिसे घेर कर समय 22.10 बजे पकड़ लिया गया। जामातलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुछताछ में बताया कि दिनांक 23.08.2019 को वध हेतु गोवंशीय पशुओं को बिहार ले जा रहा था, गोवंशीय पशु पकड़े गये थे तथा मैं अपने साथी के साथ भाग गया था। इस सम्बन्ध में थाना नरही पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts