उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। ममता देवी को क्या पता था कि अपने पुत्र सुधांशु 11 वर्ष को मायके लेकर एक सप्ताह के लिए जा रही हूं, और वह दुर्घटना में मृत होकर, मेरा साथ छोड़ दुनिया से विदा हो जाएगा। सुधांशु अपनी मां ममता देवी के साथ सिर्फ एक सप्ताह के लिए घूमने ननिहाल हल्दीराम पुर में अपने नाना नन्द लाल राजभर के घर आया था। यह किसको पता था कि ननिहाल घूमने गया सुधांशु के साथ यमराज महाराज अपनी इच्छा पूर्ति के लिए साथ लगे हुए हैं।
वह कल मंगलवार को अपने घर वापस जाने वाला था। मृतक सुधांशु के नाना नन्दलाल राजभर जी माने तो उनकी पुत्री ममता की शादी फरुखाबाद में मुकेश से हुई है। मृत बालक सुधांशु की एक बहन व एक और भाई भी है। घटना होने के बाद स्कार्पियो को चालक लेकर फुर्र हो गया लेकिन पुलिस ने अपनी हकम्मत अमली से पकड़ने में सफलता पा लिया है। इस घटना से पूरे परिवार में पहाड़ों के चट्टान टूट पड़ा और परिजनों में चीख चिल्लाहट से पूरा माहौल ही गमगीन हो गया है। पुलिस ने आरोपी स्कार्पियो व अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सुधांशु के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु बलिया भेज दिया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजाराम राजभर सहित ग्राम के अन्य लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…