रिजवान अंसारी
रामपुर. वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर वीर अब्दुल हमीद एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी रामपुर के तत्वाधान से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था के होनहार बच्चों को पुरस्कार देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया गया। शहीद वीर अब्दुल हमीद की 54वीं शहादत दिवस के अवसर पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम अजीतपुर मे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद उमर के द्वारा शहीद वीर अब्दुल हमीद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने बताया कि वीर अब्दुल हमीद का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक छोटे से ग्राम धर्मपुर मे 1933 में हुआ था। उन्होंने 1954 में फौज को ज्वाइन किया।
वीर अब्दुल हमीद की याद हमेशा भारतवासियों के दिलों में जीवित रहेगी। मरणोपरांत भारतीय सेना का सर्वोच्च सेना पुरस्कार परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इसके बाद संस्था उप कोषाध्यक्ष रुबीना के द्वारा होनहार बच्चों को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया गया। इस मौके पर नईम इदरीसी, जुल्फिकार इदरीसी, डॉ। साजिद उस्मानी, सबीना बानो, मोहम्मद रईस, रिजवान अली, अब्दुल हई आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…