अरविन्द यादव
बेल्थरा रोड (बलिया) ब्लाक मुख्य के प्रागण में आदर्श नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि इस देश से कुपोषण जैसे बिमारी को दूर करने में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री की अहम भूमिका है। कुपोषण से जंग को विभिन्न योजना के तहत सरकार हर तरह की योजना बनाकर इस से मुक्त होने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक अब इस अभियान से जुड़ी कार्यकत्री अगर ये ठान लें तो गांव-गांव से कुपोषण का नामोनिशान मिट जायेगा।
साथ ही कार्यकत्रियों से अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने की अपील की। सीडीपीओ सरस्वती साक्या ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आशा कार्यकत्री व आंगनबाड़ी द्वारा ईमानदारी से जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्य के बदौलत ही कुपोषण के खिलाफ चल रहे विभागीय जंग में जनपद के 17 ब्लाकों में सीयर ब्लाक दूसरे स्थान पर है। गोदभराई के तहत फल व अन्य श्रृंगार का सामान पाकर गर्भवती महिलाओं में खुशी की लहर रही।
वहीं अन्नप्रासन के तहत 21 बच्चों को खीर खिलाया गया। इस दौरान बीडीओ विनय कुमार वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार, बेल्थरा बजार प्रधान सतीश गुप्ता अमित जायसवाल अशोक कुमार मौर्य बाबूराम वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, चंदन सुशील मौर्य समेत सैकड़ों की संख्या में आशा बहु व आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद थी। क्रार्यक्रम का अध्यक्षता सीडीपीओ सरस्वती साक्या व संचालन परशुराम मौर्य ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…