अरविन्द यादव
बेल्थरा रोड (बलिया). तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सोनाडीह में जनाब, गदहे भी काम के होते है और इनका भी लगता है करोड़ों का बाजार। जी हां, बेल्थरा रोड के सोनाडीह में इन दिनों लगा है गदहा व खच्चरों का विशाल मेला। जहां महज तीन दिन में होता है करोड़ों का कारोबार। जिसमें शामिल होते है यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर मऊ, आजमगढ़, देवरिया के अलावा बिहार व नेपाल तक के खरीददार। जहां करीब एक हजार की संख्या में गदहा व खच्चर बेचने को पहुंच चुके है। जबकि अन्य बेचने वालों के आने का क्रम जारी है।
मजे की बात कि इस मेला के सुरक्षा व मेला संचालन हेतु किसी तरह के शासन-प्रशासन द्वारा न तो व्यवस्था होता है और न ही यहां व्यापारियों के रहने के लिए किसी तरह की सुविधा ही मुहैया होती है। बावजूद हर साल पितृपक्ष में यहां तीन दिन तक विशाल मेला लगता रहा है। जो शनिवार से शुरु हो गया। मेले में हर साल नेपाल व लखनऊ से एक बड़े कारोबारी भी आते है, जो खच्चर का छोटा बच्चा लेकर आते है और इसकी बिक्री कर बड़ा खच्चर खरीदकर ले जाते है। मेले में एक खच्चर व गदहे की कीमत उसके साइज व क्वालिटी के हिसाब से 40 हजार से एक लाख तक का होता है। मेले में यहां खरीददारों व बेचने वालों से स्थानीय स्तर पर सुविधा शुल्क की वसूली भी खुब होती है। जिसे लेकर अक्सर किचकिच होता रहता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…