Categories: Crime

आधा किलो अवैध गांजे सहित एक हिरासत में

अरविन्द यादव/संजय ठाकुर

बलिया- बलिया -पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 16.09.2019 को प्रभारी निरीक्षक गड़वार नागेश उपाध्याय,उ0नि0 शिवजी कुँवरमय हमराह द्वारा ग्राम हजौली के नारापार गाँव मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना पर सुरेश पुत्र दुखन्ती निवासी ग्राम हजौली थाना गड़वार जनपद बलिया को समय 19.50 बजे गिरफ्तार किया गया।

नियमानुसार जामातलाशी में उसके कब्जे से 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना गड़वार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts