Categories: Crime

अवैध असलहे सहित एक वांछित चढ़ा बलिया पुलिस के हत्थे

अरविन्द यादव/संजय ठाकुर

बलिया- पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 16.09.2019 को उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद सिंह चौकी प्रभारी रतसड़ मय हमराह द्वारा मुखबीर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान सिकरिया तिराहे के पास से गुड्डू नट उर्फ करिया नट पुत्र गनगन नट निवासी नकहरा गड़वार बलिया गिरफतार किया गया। जामातलाशी में उसके पास से 01 अदद तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।

इस सम्बन्ध में थाना गड़वार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts