प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। बगैर हेलमेट मोटरसाइकिल ड्राइव करना या फिर मोबाइल से बात करते वक्त दोपहिया या चार पहिया वाहन चलाना अथवा सीट बेल्ट का प्रयोग न करना आपको महंगा पड़ सकता है। दूसरे दिन भी रविवार को सुबह 11:00 बजे से क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर कालू सिंह ने कोतवाली परिसर ज्ञानपुर के ठीक सामने गुजर रहे वाहनों की चेकिंग कर नियम के विरुद्ध पाए जाने वाले लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक दोपहिया वह चार पहिया वाहनों का ई चालान काटा। इस दौरान बिना हेलमेट लगाए कुछ पुलिसकर्मी क्षेत्राधिकारी की नजरों से भागते नजर आए वही एक विभागीय अधिकारी का भी बगैर हेलमेट ई चालान काटा गया।
अभियान का नेतृत्व करते हुए क्षेत्राधिकारी कालू सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। कहा कि इ चालान की सुविधा बहाल होने से खाता बही के झंझट से अब निजात मिल गई है।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान इन्सपेक्टर ज्ञांनपुर भैया छविनाथ सिंह समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…