प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। गोपीगंज नगर के अली नगर वार्ड नं0 11 के सघन आबादी वाले स्थानों पर मकान के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन के तार खतरनाक साबित हो रहे हैं। इन तारों के चलते बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर लोग शिकायत कर चुके हैं लेकिन तार नहीं हटाए जा सके। इसके अलावा गलियों में जगह-जगह तारों के जंजाल के चलते दुर्घटना की आशंका रहती है। हवा चलने पर दो तारों के आपस में टकराने से स्पार्किंग होती है जिससे हादसे का डर बना रहता है। साथ ही बिजली गुल होती रहती है।
वैसे तो नगर सभी मुहल्लों में कहीं तार ढीले हैं तो कहीं तारों का जंजाल है। कहीं-कहीं कई घरों में लगे पुराने केबिल जगह-जगह नंगे हो गए हैं। तारों को बदलने को कौन कहे, पुराने तारों की देखरेख नहीं की जाती है। कुछ स्थानों पर ढीले तार नहीं कसे गए हैं। नगर के मोहल्लों में स्थित मकानों के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तारों और गलियों में तारों के जंजाल को देखा जा सकता है। कई मकानों की छतों के महज तीन से चार फीट की ऊंचाई पर हाईटेंशन तार गुजरे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। हालांकि इन तारों से दुर्घटना न हो। लेकिन लोगों के अंदर इन तारों से दुर्घटना होने का डर हर समय बना हुआ है। कुछ जगहों पर इन हाईटेंशन तारो में बिजली नही है और जगह जगह से टूट कर गिरे हुए है। और उसकी वजह से दुर्घटना होती रहती है । नागरिकों ने उन हाईटेंशन तारो को हटाने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…