प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर भदोही। दुर्गागंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा सराय भाव सिंह में रविवार को प्रातः आकाशीय बिजली गिरने से 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
इस संबंध में बताया जाता है कि रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही थी आज रविवार को प्रातः काल तेज आवाज के साथ बिजली कड़की इसी दौरान सराय भाव सिंह निवासी पारसनाथ गौतम की पुत्री 8 वर्षीय काजल गौतम लघुशंका के लिए निकल रही थी अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरी। जिसके चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन उसको लेकर तत्काल सुरियावा निजी अस्पताल गए, किंतु डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बालिका चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। वह कक्षा चार में पढ़ती थी। परिजन दाह संस्कार रामपुर घाट ले गए। इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…