तब्जील अहमद
कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दलित किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में रविवार को प्रयागराज के एडीजी सुजीत पाण्डेय ने पूरे मामले की जांच हेतु व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की।
बताते चलें कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में घास काटने गई दलित किशोरी के साथ शनिवार को गैंगरेप की घटना प्रकाश में आई थी, जिसके बाद ग्रामीणों को आता देख दो युवक मौके से फरार हो गए थे। वहीं ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी थी। घायल युवक व पीड़ित लड़की को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की जानकारी के लिए एडीजी प्रयागराज सुजीत पाण्डेय व प्रयागराज के डीआईजी कविन्द्र प्रताप सिंह के साथ सरायअकिल थाना पहुंचे। युवकों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की गई हैं। पूरे मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए हल्का दरोगा व सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
इस सम्बन्ध में एडीजी प्रयागराज सुजीत पाण्डेय ने हमसे बातचीत करते हुवे बताया कि इस पूरी घटना में गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। हमारी कोशिश है कि गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो। जो अभियुक्त हैं उनके खिलाफ हम पूर्ण कार्रवाई करेंगे। अभियुक्तों के खिलाफ एनएसए भी लगाएंगे और इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर जाएंगे जिससे पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…