गौरव जैन
रामपुर – पूर्व मंत्री हाजी निसार हुसैन के पुत्र एवं कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन मुस्तफा हुसैन ने आज जिलाधिकारी से मुलाकात की और तहसील सदर रामपुर के ग्राम पसियापुरा शुमाली में स0पा0 सरकार के दौरान पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां व उनके करीबी चमरौआ विधायक नसीर अहमद खां ने हल्का लेखपाल ओमेंद्र सिंह से सांठगांठ कर वर्ष 2012 में गरीब किसानों की जमीने व सरकारी जमीनों पर जबरन कब्जा कर व एक किसान की सदमें में हुई मौत के मामले की जांच करवा कर कार्यवाही करवाने की मांग की।
मुस्तफा हुसैन ने यह भी आरोप लगाया कि पसियापुरा के हाजी सलामत पुत्र मुबारक अली से जबरन भूमि क्रय करने के परिणाम स्वरूप सदमें के चलते कुछ समय बाद ही हाजी सलामत की मृत्यु हो गई और उनके दो पुत्र इरशाद व सरदार आज भी गांव में परचूनी की दुकान कर अपना पेट पालते हैं और आज भी पूर्व मंत्री मो० आजम खां के खौफ में जी रहें हैं। हाजी सलामत की मृत्यु हो जाने के कारण अन्य गरीब किसान भी पूर्व मंत्री मो० आजम खां का विरोध नहीं कर सके और गरीब किसानों की लगभग 50 बीघा से अधिक भूमि पर आज भी आजम खां का अवैध कब्जा है। गरीबों की भूमि को बाउंड्री वाल बनाकर आजम खां ने अपने कब्जे में कर रखा है।
इस मौके पर मुस्तफा हुसैन के अलावा मोहम्मद इशाक, रिजवान खां, मोहम्मद इस्माइल, असगर अली, सलामत अली, कलवे अली आदि लोग मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…