Categories: National

चेकिंग करती रह गयी पुलिस, दूल्हा बनकर रामपुर पहुंच गए सपा नेता

गौरव जैन

रामपुर – सपा मुखिया अखिलेश यादव आज दो दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंच रहे हैं। वहीँ बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और नेता मंडल भर से रामपुर पहुंच रहे हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी जिलों में पुलिस को नेताओं को रोकने के आदेश दिए हैं।

लेकिन संभल में सपा नेताओं के आगे पुलिस फेल हो गयी। यहां सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां फ़िल्मी स्टाइल में दूल्हा बनकर रामपुर पहुंच गए और पुलिस चेकिंग करती रह गयी। यही नहीं उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts