गुड़गांव. मिस डिवाइन ब्यूटी 2019 के समापन के साथ हीं भारत की तेजस्विनी मनोग्ना को मिस इंडिया अर्थ और सुरिना जैदका को मिस इंडिया इंटरकॉन्टिनेंटल के ताज से नवाजा गया। वहीं रश्मि माधुरी पहले और निकीत कौर ढिल्लन दूसरे रनर अप के स्थान पर रहे। मिस डिवाइन ब्यूटी का फिनाले ऑडिटोरियम कॉम्प्लेक्स गुड़गांव में हुआ, जिसमें डिवाइन ग्रुप के संस्थापक व डायरेक्टर दीपक अग्रवाल, डायरेक्टर सुनील मलकानी और मिस इंटरकॉन्टिनेंटल संस्था के संस्थापक डेटलफ टर्सीज के साथ पूर्व सौंदर्य विजेताओं ने इस रंगारंग शाम में चार चांद लगाए, साथ हीं पूर्व मिस अर्थ और पूर्व मिस इंटरकॉन्टिनेंटल फूओंग और कैरेन के साथ बॉलीवुड के सितारे और फैशन जगत के नामी गिरामी लोगों ने भी अपनी उपस्थति दर्ज कराई।
अग्रवाल कहते हैं, “मिस डिवाइन ब्यूटी भारत की युवतियों को एक ऐसा मंच देती जहां नारीत्व की शक्ति का जश्न मनाया जाता है। महिलाएं केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे एकता की शक्ति का भी प्रतीक हैं, क्योंकि वे किसी भी परिस्थिति का साहस के साथ सामना करती हैं। डिवाइन ग्रुप ने मिस डिवाइन ब्यूटी के माध्यम से महिलाओं के लिए प्रशंसा के तरीके की पहचान की और उनके सपनों को प्राप्त करने में उनकी मदद करने की कोशिश की।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…