गौरव जैन
रामपुर – अनन्त चतुदर्शी के दिन अवकाश कराने के सम्बंध में जैन समाज के लोगो ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा जिसमे मांग की गयी है कि पर्यूषण पर्व को जैन धर्म के सभी पर्वों का राजा माना जाता है क्योंकि यह पर्व जैन समाज को जियो और जीने दो का संदेश देता है। जिस प्रकार हिंदुओं के नवरात्रि पर्व में रामनवमी का महत्व है, मुस्लिम धर्म में रमजान के बाद ईद का महत्व है, उसी प्रकार जैन धर्म के पर्यूषण पर्व में अनंत चतुर्दशी का महत्व माना गया है। पर्यूषण पर्व समाज के बच्चों में संस्कार जागृत करता है और बड़े व वृद्धजनों में संयम व आत्मशुद्धि का संदेश देता है।
उपरोक्त ज्ञापन जैन समाज की कार्यसमिति एवं प्रतिनिधि मंडल दिनेश कुमार जैन अध्यक्ष एवं कस्तूरचंद जैन मुख्यमंत्री की अगुवाई में माननीय जिलाधिकारी महोदय को दिया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि उस दिन होने वाली परीक्षाएं हटवा दी जाएंगी लेकिन छुट्टी करना संभव नहीं है साथ ही समाज द्वारा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सामने मीट की दुकान हटाने के लिए दिया गया इस पर शीघ्र ही जिलाधिकारी द्वारा थाना अधीक्षक को शीघ्र ही कार्यवाही करने के लिए फोन कराया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…